'पीपुल फॉर लीगल एड सोसायटी' द्वारा आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय 
                     विधि निबंध प्रतियोगिता-2013
 
1- प्रतियोगिता निम्न लिखित दो भागो मे होगी-
    अ- उ०प्र० के सभी विधि-स्नातक(एल०एल०बी०) छात्र |
    ब- उ०प्र० के विभिन्न न्यायालयों के अधिकतम 10 वर्षों तक की प्रैक्टिस वाले  

    सभी जूनियर अधिवक्ता एवं विधि परास्नातक (एल०एल०एम०) विद्यार्थी |
2- निबंध दिए गये पाँच विषयों मे से किसी एक पर अधिकतम 1500 शब्दों में ए4  

    साइज़ के पेज पर एक तरफ स्वच्छ लेख मे अथवा टाइप किया होना चाहिए |
3- निबंध मौलिक होना चाहिए तथा यदि कुछ अंश उद्धरित किया जाए तो उसका 

    स्रोत स्पष्ट रूप से पृष्ठपाद पर अंकित होना चाहिए|
4- प्रत्येक चरण मे निम्नलिखित छ: पुरस्कार दिए जाएँगे- 
    अ- प्रथम पुरस्कार- 5100 रुपये
    ब- द्वितीय पुरस्कार- 2100 रुपये 
    स- तृतीय पुरस्कार- 1100 रुपये 
    द- तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार- प्रत्येक भाग मे 
5- विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र आगामी विधि दिवस (26 नवंबर) को 

    लखनऊ मे आयोजित होने वाली एक विधि सेमिनार मे देश एवं प्रदेश के 
    विभिन्न विधिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा प्रदान जाएँगे | (संभावित  
    अतिथि- मा०मुख्यमंत्री उ०प्र०, मा०मुख्यन्यायाधीश महोदय-इलाहाबाद 
    उच्चन्यायालय, मा०अध्यक्ष- बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश आदि )
6- प्रत्येक प्राप्त निबंध संगठन के द्वारा किसी भी रूप मे संगठन की पत्रिका आदि मे 

    प्रकाशन हेतु उपयोग किए जा सकता है परंतु लेखक का नाम आवश्यक रूप से 
    दिया जाएगा |
7- निबंध की भाषा हिन्दी या अँग्रेज़ी होगी |
8- प्रतियोगिता शुल्क विधि विद्यार्थियों के लिए 20 रुपये तथा जूनियर अधिवक्ताओं 

    के लिए 50 रुपये होगा |
9-
प्रतियोगिता की 'विस्तृत' जानकारी 10 सितंबर तक उपलब्ध करा दी   

   जाएगी |
10-प्रतियोगिता के संरक्षक श्री अजय शुक्ल, एड० (अध्यक्ष-बार कौंसिल ऑफ 
    उत्तर प्रदेश) है |

नोट- उपरोक्त प्रतियोगिता के प्रायोजन हेतु, अथवा आर्गेनाईज़िंग कमेटी मे जुड़ना चाहते है अथवा कोई सुझाव है तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करे...

 09450250724, 09935277611, 09454169791, 09918679743




Leave a Reply.

    Author

    Write something about yourself. No need to be fancy, just an overview.

    Archives

    July 2013

    Categories

    All